Breaking
AdSense का जो verification code लगाया है, उसे साइट से हटाना नहीं है। धरमलाल कौशिक की अनुशंसा पर सरगाँव नगर पंचायत को 12 करोड़ की सौगात
BREAKING

धरमलाल कौशिक की अनुशंसा पर सरगाँव नगर पंचायत को 12 करोड़ की सौगात

 


बिल्हा/सरगाँव 14/फरवरी 2026। बिल्हा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सरगाँव नगर पंचायत को विकास कार्यों के लिए 12 करोड़ रुपये की बड़ी सौगात मिली है। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक की अनुशंसा पर स्वीकृत इन कार्यों के तहत सांस्कृतिक भवन निर्माण, स्ट्रीट लाइट व्यवस्था, एचटीपी प्लांट तथा अन्य आधारभूत संरचना से जुड़े विकास कार्य शामिल हैं।

कार्यक्रम के दौरान श्री कौशिक ने विधिवत पूजा-अर्चना कर भूमिपूजन किया और उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि नगर का समग्र विकास उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि करोड़ों रुपये की लागत से शुरू हो रहे इन कार्यों का सीधा लाभ क्षेत्र की आम जनता को मिलेगा और बुनियादी सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार होगा।

आधारभूत ढांचे को मिलेगी मजबूती

श्री कौशिक ने कहा कि प्रस्तावित सभी निर्माण कार्य मूलभूत जरूरतों और जनसुविधाओं से जुड़े हैं। इन योजनाओं के पूर्ण होने से नगर पंचायत सरगाँव में अधोसंरचना मजबूत होगी, नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी तथा क्षेत्र के विकास को नई गति प्राप्त होगी।

उन्होंने इसे क्षेत्र के सर्वांगीण विकास की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताते हुए कहा कि सरकार की प्राथमिकता अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक विकास पहुंचाना है। गांवों को शहरों से जोड़ने और ग्रामीण सशक्तिकरण को बढ़ावा देने की दिशा में यह पहल महत्वपूर्ण साबित होगी।

डबल इंजन सरकार की प्रतिबद्धता

उन्होंने कहा कि बिल्हा विधानसभा क्षेत्र का कोई भी गांव विकास की मुख्यधारा से वंचित नहीं रहेगा। मजबूत अधोसंरचना और समावेशी विकास के माध्यम से क्षेत्र को नई पहचान दिलाने का संकल्प लिया गया है।

इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष श्री परमानंद साहू, मंडल अध्यक्ष श्री पोषण साहू सहित पार्षदगण और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ